फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When downloading unlicensed chip twelve businessman arrested

बिना लाइसेंस चिप डाउनलोडिंग करते बारह व्यापारी धरे

Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस चिपडाउन लोडिंग करते मास्टर कापी राइट लखनऊ की टीम ने नगर में छापा मार कर एक दर्जन दुकानदारों को पकड़कर एक लाख 44 हजार रुपये कंपाउंड वेल लाइसेंस फीस के रूप में वसूल किया। छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गठित मास्टर कापीराइट लखनऊ की टीम के जांचकर्ता अधिकारी गौरव सेंगर के नेतृत्व में आई पांच सदस्यीय टीम ने नगर में लगभग तीन घंटे तक छापामार कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस चिप डाउन लोडिंग करते 12 दुकानदारों को धर दबोचा। सभी के लैपटॉप आदि लेकर टीम देर शाम थाने पहुंच गई। इस दौरान व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू तथा महामंत्री चांद अंसारी भी व्यापारियों के साथ थाने पहुंच गए। व्यापारी नेताओं ने आई टीम के अधिकारियों से बातचीत करते हुए उचित कर वसूलने की बात की। इस दौरान टीम के गौरव सेंगर ने कापीराइट एक्ट के तहत 12 हजार रुपये प्रति दुकानदार वसूल किए जाने की बात की। सहमति बनने के बाद सभी एक दर्जन व्यापारियों से 12 हजार रुपये के हिसाब से एक लाख 44 हजार रुपये कंपाउंड वेल लाइसेंस फीस के रूप में वसूल किया गया। फीस वसूले जाने वालों में तौफीक मोबाइल, मोअज्जम मोबाइल, रिदा मोबाइल, नेहाल फोटो कापी, गंगवार इलेक्ट्रानिक्स, आदिल मोबाइल, शोभित मोबाइल, गंगवार फोटो स्टूडियो, शाईन मोबाइल, विश्वनाथ मोबाइल, जयराम केन्द्र, मिर्जा मोबाइल गैलरी शामिल रहे। टीम में जांचकर्ता अधिकारी विवेक सेंगर, पंकज धाकड़, अजय शर्मा, सूरज सिंह और चंद्रवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed