फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wedding ceremony cylinder exploded, 11 people Scorched

शादी समारोह में सिलेंडर फटा, 11 लोग झुलसे

Fri, 08 May 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा में गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। लोग आग बुझा पाते उससे पहले ही सिलेंडर फट गया। उसकी चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी महेंद्र सिंह की बेटी रीनू की बारात बृहस्पतिवार को सिंधौली के गांव मुज्जफरपुर से आई थी। घर के एक हिस्से में बारातियों के लिए खाना बनाया जा रहा था। एक सिलेंडर से गैस लीक होने पर कारीगर ने उसे अलग रख दिया और दूसरे से खाना बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच लीक सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जब लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो सिलेंडर फट गया। उसकी चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे महेंद्र के बेटे 22 वर्षीय अवनीश सिंह, बेटी 24 वर्षीय आरती, उनके पति विनोद, भांजा आरके और राघव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed