{"_id":"593020ea4f1c1bc46cbda8f9","slug":"wedding-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नकदी और जेवर ले उड़ी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नकदी और जेवर ले उड़ी युवती
शाहजहांपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुवायां। नगर में एक व्यक्ति के घर शादी करा देने का झांसा देकर रुकी युवती घर से सारा माल जेवर समेट कर चंपत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
पुवायां निवासी एक व्यक्ति की शादी नहीं हुई है। चार बीघा जमीन से वह अपनी गुजर बसर करता है। कुछ दिन पूर्व खीरी के थाना गोला का एक युवक उसे मिला और उसकी शादी करा देने की बात कही। शादी में खर्चा बताते हुए उक्त ने उसकी एक बीघा जमीन डेढ़ लाख रुपये में बिकवा दी। उससे शादी का इंतजाम करने के नाम 40 हजार रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व युवक एक युवती को लेकर उसके घर आया। युवती उसके घर रुक गई और युवक वापस चला गया। बुधवार रात में युवती घर में रखा सारा जेवर, नकदी आदि चोरी कर चली गई। उसने फोन कर युवक से शिकायत की तो उसे दुराचार के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कहा कि वह युवक और युवती के खिलाफ कार्रवाई कराएगा। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन