{"_id":"5a536fc44f1c1b5c0c8b74fa","slug":"villager-murdered-by-sharp-weopen","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
police officials
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराने की रंजिश में क्षेत्र के गांव तेरा में सोमवार सुबह नौ बजे कुछ लोगों ने गन्ना छीलने खेत पर जा रहे 45 वर्षीय रामपाल जाटव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी केबी सिंह, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े तथ्यों को इकठ्ठा कर फिंगर प्रिंट लिए। मृतक की पत्नी चमेली देवी की ओर से गांव के आबिद व उसके बड़े भाई और पिता शराफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। बताते हैं गत वर्ष17 मई को रामपाल जाटव की बेटी के साथ गांव के ही आबिद ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में 23 मई को आबिद के खिलाफ सिंधौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से इन दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह रामपाल घने कोहरे में अपने घर से खेत में गन्ना छीलने जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही रास्ते में आबिद ने अपने बड़े भाई और पिता शराफत के साथ मिलकर रामपाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने रामपाल के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। थोड़ी देर बाद उधर से गांव के लोग शौच आदि से निजात पाने के लिए निकले तो रामपाल के शव का सड़क पर देखकर हैरत में पड़ गए। मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसपी केबी सिंह, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, पुवायां सीओ जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल के पास से तथ्य जुटाने को फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी की ओर से आबिद और उसके बड़े भाई व पिता शराफत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक की बेटी के साथ गांव के आबिद ने 17 मई को छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश में घटना हुई है। गांव के ही आबिद और उसके बड़े भाई व पिता शराफत के खिलाफ मृतक की पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
मृतक की बेटी के साथ गांव के आबिद ने 17 मई को छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश में घटना हुई है। गांव के ही आबिद और उसके बड़े भाई व पिता शराफत के खिलाफ मृतक की पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण