फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vicious father ten years imprisonment

दुराचारी पिता को दस साल की कैद 

Sat, 21 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की अपनी बेटी से दो माह तक बलात्कार करने वाले पिता को शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश विजय कुमार डुंगराकोटी ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत 10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आदेश दिया कि वसूली जाने वाली जुर्माना राशि में से 20 हजार रुपये पीड़ित बेटी को दिए जाएं। यह सनसनीखेज वाकया 22 फरवरी 2015 को पुलिस के संज्ञान में आया था। पीड़ित किशोरी की ताई ने थाने पहुंचकर बताया कि उसके देवर ने अपनी पत्नी को कुछ माह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से घर पर वह अपनी तीन बेटियों के साथ अकेला रह रहा है। करीब 11 साल की बड़ी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर और नशे की गोलियां खिलाकर दो माह से लगातार बलात्कार कर रहा है। बेटी परेशान होकर गुमसुम रहने लगी है। पूछने पर किशोरी ने जो कुछ बताया वह चौंकाने वाला था। न्याय दिलाने को वह अपने देवर की पीड़ित बेटी को साथ लेकर रात को थाने पहुंची थीं तो 15 फरवरी 2015 की रात करीब साढ़े नौ बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार होने की पुष्टि हुई तो लड़की की उम्र चिकित्सकों के पैनल ने 12 वर्ष बताई। पुलिस द्वारा प्रस्तुत तथ्यों, चिकित्सकीय साक्ष्यों एवं सरकारी वकील नत्थू लाल वर्मा के तर्कों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश विजय कुमार डुंगराकोटी ने आरोपी पिता को दोषी सिद्ध अभियुक्त करार दिया। उन्होंने अपने निर्णय में लिखा कि जिस पिता से अपने संतानों की रक्षा और सुरक्षा की अपेक्षा की जाती है उसी के द्वारा यदि इस तरह का अपराध किया जाता है तो समाज में पिता-पुत्री के रिश्ते में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो जाएगी। अभियुक्त द्वारा न केवल एक नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया बल्कि पिता-पुत्री के रिश्ते को भी कलंकित किया है। इसलिए ऐसी स्थिति में अभियुक्त को 10 साल की कैद और 40 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किए जाने से न्याय के उद्देश्य की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed