फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unnao gold robbery case escaped the desired Anil's house

उन्नाव सोना लूट कांड में वांछित अनिल के घर दबिश

Wed, 23 Sep 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 23 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव सोना लूटकांड में फरार वांछितों में से एक अनिल सिंह की तलाश में लखनऊ की छह सदस्यीय एसटीएफ टीम ने यहां डेरा डाल रखा है। एमनजई जलालनगर स्थित वांछित के निवास से टीम ने कई अहम् तथ्य जुटाए हैं और ब्योरे संकलित किए हैं। टीम ने तस्दीक किया कि वारदात के बाद एक बार अनिल इस आवास पर आया था, लेकिन उसके बाद से उसके लोकेशन के बारे में यहां परिवार वालों ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

परिवार के महिला सदस्यों को महिला थाने लाकर भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। इस मामले में एसटीएफ पहले ही तीन वांछितों को गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों से मिली इस जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर पीके शुक्ला के नेतृत्व वाली इस टीम ने अनिल से संबंधित कुछ मोबाइल और उसके सिम भी जुटाए हैं। इनके आधार पर उसके आपराधिक गतिविधियों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसकी लिप्तता का ब्योरा खंगाला जा रहा है। हां, इस क्रम में जो खास तथ्य टीम को जो हाथ लगा है वह यह है कि निजी न्यूज चैनल के लिए शाहजहांपुर में काम करने वाले अपने चचेरे भाई के पेशे का यह वांछित दुरुपयोग करता रहा है। वह अपने वाहन पर प्रेस लिखता है और चकमा देने के लिए उसने एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के तौर पर आईडी भी बना रखी है। जिसमें उसने अपना फोटो तो लगा रखा है, लेकिन बाकी ब्योरा दूसरे का दे रखा है।
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ की एक टीम शाहजहांपुर आई हुई है। वह एक लूट कांड की तफ्तीश में जुटी है और स्थानीय पुलिस की ओर से उसे हरसंभव सहयोग मुहैया कराया जा रहा है। इससे अधिक अपने पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबलू कुमार, एसपी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed