फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unknown vehicle collision The young man 's death

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 22 Mar 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision The young man 's death
थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में रहने वाले 35 वर्षीय लालाराम की शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लालाराम टेंपो पर हेल्पर थे। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे टेंपो छोड़कर वह पैदल घर लौैट रहे थे। तभी जलालाबाद रोड पर ब्लाक के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस से सूचना मिलने पर लालाराम के परिवार वाले रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चार बच्चे हुए अनाथ
लालाराम की पत्नी ममता की मौत पांच साल पहले बीमारी से हो गई थी। लालाराम के चार बच्चे 12 वर्षीय अंजली, 10 वर्षीय काजल, सात वर्षीय कोयल, पांच वर्षीय शिवा की देखभाल लालाराम की मां सदाप्यारी करती हैं। पिता की मौत से चारों बच्चों अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed