फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncontrollable truck collision student death

बेकाबू ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौत

Tue, 24 Feb 2015 12:49 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck collision student death
फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास बहरिया रोड पर सोमवार की शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार 12 वर्षीय पांचवीं के छात्र राजन की मौत हो गई। जबकि साइकिल पर सवार उसका चचेरा भाई रामबाबू मिश्रा घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक ट्रक फूंक दिया। दूसरे ट्रक में भी तोड़फोड़ करके आग लगाने की कोशिश की। घटना के बाद ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भरतापुर चिकटिया निवासी राजीव मिश्रा उर्फ भूरे का 12 वर्षीय बेटा राजन अपने चचेरे भाई सचिन को साइकिल से लेकर गांव से कस्बा में रहने वाले चाचा धर्मेंद्र मिश्रा के घर जा रहे थे। बहरिया रोड पर चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार राजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर मृतक के परिवार वालों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटना करने वाले ट्रक में आग लगा दी। इसके पीछे आ रहे दूसरे ट्रक में भी ग्रामीणों ने आग लगा दी, जिसे कुछ लोगों ने बुझाया। भीड़ ने आसपास की दुकानों को भी निशाना बनाया, जिससे दुकानदार बाजार बंद करके भाग गए। भीड़ ने चौराहा पर बालक का शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जाम की खबर लगते ही सीओ जलालाबाद अशोक सिंह और एसडीएम जंगबहादुर यादव मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा पाए। खबर लिखे जाने तक मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed