फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle nephew's wedding party fell into the well, death

चाचा की शादी के जश्न में भतीजा कुएं में गिरा, मौत

Sun, 19 Apr 2015 11:24 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 19 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncle nephew's wedding party fell into the well, death
 क्षेत्र के गांव डुगरौंची गौंटिया निवासी गिरजाशंकर की शादी का जश्न मनाए जाने के दौरान उनका तीन वर्षीय भतीजा अनिकेत कुएं में गिर गया। कई घंटे बाद उसकी तलाश की गई तो शव कुएं में उतराता देख परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव डुगरौंची गौंटिया निवासी नन्हेंलाल के तीन पुत्र द्वारिका, ख्यालीराम और गिरजाशंकर हैं। छोटे पुत्र गिरजाशंकर की 17 अप्रैल को शादी थी। गिरजाशंकर के घर 18 अप्रैल को दावत का आयोजन किया गया। दावत में रिश्तेदारों के अलावा गांव के तमाम लोग भी शामिल थे। डीजे की तेज आवाज पर डांस के बीच ख्यालीराम का तीन वर्षीय पुत्र घर के सामने कुएं में गिर गया। रात लगभग 11 बजे दावत का कार्यक्रम समाप्त होने पर अनिकेत की तलाश की गई तो उसका शव कुएं में उतराता देख परिवार में कोहराम मच गया। पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

लोगों ने बालक का शव कुएं से बाहर निकाला तो पिता और मां गश खाकर गिर पड़े। रविवार को अनिकेत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बालक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed