{"_id":"57e7d2564f1c1bf80a573c77","slug":"uncle-nephew-fell-on-ht-line-both-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" मामा-भांजे पर गिरी एचटी लाइन, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा-भांजे पर गिरी एचटी लाइन, दोनों की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
मामा-भांजे पर गिरी एचटी लाइन, दोनों की मौत
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर जा रहे मामा-भांजे पर हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार गिर जाने से लगे करंट से झुलसकर दोनों की मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी हरिश्चंद्र के घर शनिवार को श्राद्ध की दावत थी। उसने अपने दामाद खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव कुंइया मदारपुर निवासी नरेश कुमार, पुत्री मुरकल्ला और नाती 11 वर्षीय आकाश को भी बुलाया था। यहां रविवार सुबह आठ बजे आकाश अपने मामा 14 वर्षीय शोभित के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था। जठियापुर समुलिया मार्ग पर गांव वीरमपुर मोड़ के पास अचानक उनकी साइकिल पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। इससे दोनों करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे और कुछ ही देर में तड़पकर दम तोड़ दिया।
आसपास के लोग धुंआ उठते देख मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुवायां के बिजली उप केंद्र पर दी। आरोप है कि इसके बाद भी 10 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई। करंट से दोनों किशोरों के पैर और हाथ का मांस तक गल गया। जानकारी पाकर हरिश्चंद्र सहित परिवार के तमाम लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो गांव के लोग भड़क उठे और प्रदर्शन करते हुए पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिए। लोग बिजली अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। सीओ अरूण कुमार, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह के काफी समझाने के बाद लोगों ने शव पोस्टमार्टम को जाने दिए। विधायक शकुंतला देवी, बसपा प्रत्याशी गुरवचन लाल, भाजपा नेता राजवीर सिंह, उमा देवी आदि मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मामा-भांजे में थी गहरी दोस्ती
पुवायां। हरिश्चंद्र का पुत्र शोभित पुवायां इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था, जबकि उसका भांजा आकाश अपने गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। हम उम्र होने के कारण दोनों में गहरी दोस्ती थी। दोनों के परिवार के लोग गरीब और भूमिहीन हैं।
इकलौता पुत्र था आकाश
पुवायां। आकाश अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उससे छोटी एक बहन ज्योति है। आकश की मां मुरकल्ला और पिता नरेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र और पुत्री का जन्म आपरेशन से होने के कारण लगभग ढाई लाख रुपये इलाज में खर्च हो गए। नरेश के पास जो जमीन थी, वह इलाज की भेंट चढ़ गई। नरेश ने बताया कि उसे पुत्र से काफी आशाएं थी और वह पढ़ने में भी काफी तेज था।
दोनों परिवारों में मचा कोहराम
पुवायां। शोभित और आकाश की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक तरफ हरिश्चंद्र रो रोकर कह रहा था कि उसे पता होता कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा और पुत्र के साथ ही नाती की जान भी चली जाएगी तो वह श्राद्ध की दावत के लिए पुत्री-दामाद को कभी नहीं बुलाता। उधर आकाश की मां भी दावत में पुत्र के साथ आने के लिए अपने को कोस रही थी। उसका कहना था कि उसे पता होता कि हादसे में इकलौता पुत्र जान गंवा देगा तो वह श्राद्ध की दावत में केवल पति को ही भेज देती। गांव के तमाम लोग भी दो मौतों से काफी दुखी हैं।
नेता भी पहुंचे सांत्वना देने
पुवायां। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं सो नेता भी लोगों की सहानुभूति पाने और लोगों से हमदर्दी जताने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। दो किशोरों की मौत की जानकारी पाकर कई नेता मौके पर पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना देने के साथ ही सरकार से मुआवजा देने की मांग कर और सत्तापक्ष के नेताओं ने मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन देकर दुखी परिवार का हमदर्द होने की दिखावा किया। किसी ने भी गरीब परिवार को अपने पास से मदद देने की जरूरत नहीं समझी।
तार जोड़ते समय लगा करंट, हालत गंभीर
जेबा/पुवायां। गांव बनियानी निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार गांव में बिजली सप्लाई के लिए रखे ट्रांसफार्मर से जंफर जोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरे। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सुनील को उच्च स्तरीय इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है।