फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two women accused coil plucked off the bike rider

बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के कुंडल नोचे

Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े दो स्थानों से महिलाओं एक-एक जोड़ी सोने के कुंडल नोचकर फरार हो गए। लूटपाट का विरोध किए जाने पर बदमाशों ने एक महिला की तमंचे की बट से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी गुरूचरन सिंह की पत्नी सवर्ग कौर मंगलवार दिन के 11 बजे अपने झाले से चल कर गांव गढ़ा के दक्षिण कैमुआ पुलिया के निकट निगोही गुरुद्वारा आने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आ पहुंचे और सवर्ग कौर के सोने के कुंडल नोचने लगे। सवर्ग कौर ने विरोध किया, तभी बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बटों से पीट दिया। बदमाश कुंडल नोंचकर तिलहर की ओर चले गए। बदमाशों की पिटाई से सवर्ग कौर घायल हो गईं। इसी थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा के रहने वाले चंद्रपाल की पुत्री निगोही से अपने गांव पैदल जा रही थी। वह गांव महुलिया- दियुरिया के बीच पुलिया पर पहुंची ही थीं कि पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल नोंच लिए और फरार हो गए। थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed