फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two quintals of meat and two cattle recovered

दो क्विंटल मांस और दो पशु बरामद किए

Fri, 12 Jun 2015 09:18 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Fri, 12 Jun 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
गंगा की कटरी में पंखिया जाति के लोगों ने शादी की दावत के लिए दो प्रतिबंधित पशुओं का वध कर दिया, जबकि दो को काटने से पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस और दो जीवित पशुओं को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह एसआई विजयबहादुर यादव व विनोद कुमार यादव हमराही सत्यवीर यादव, सोमपाल यादव, राहुल यादव व असमोद यादव के साथ गंगा के खादर में ड्यूटी पर थे। सूचना मिली की गंगा की कटरी में कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन लोग प्रतिबंधित पशुओं के टुकड़े कर रहे हैं और दो मौके पर बंधे हुए थे। पुलिस को देखते ही ये लोग भागने लगे। पुलिस ने इनमें से एक को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए। पुलिस ने मौके से लगभग दो क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस, दो जीवित पशु और पशुओं का वध करने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम छोटे पंखिया पुत्र भुल्लन निवासी कमथरी थाना मिर्जापुर बताते हुए कहा कि आज उसके पुत्र की शादी की दावत है। इसके वे अपने भाई मिद्दू व कल्लू कसाई निवासी ग्राम कमथरी के साथ चार प्रतिबंधित पशुओं को मांस के लिए खरीद कर लाये थे। एसआई विजय बहादुर यादव ने गिरफ्तार छोटे पंखिया व भागे हुए मिद्दू और कल्लू कसाई के विरुद्ध गौवध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार छोटे पंखिया को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार मिद्दू व कल्लू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed