फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two of the invoice, including the former head of Choupal furore

चौपाल में हंगामा करने पर पूर्व प्रधान सहित दो का चालान

Mon, 23 Nov 2015 10:53 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two of the invoice, including the former head of Choupal furore
चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाने के लिए एसडीएम और सीओ के गांव में चौपाल लगाने का क्रम जारी है। रविवार को खुटार के गांव रौतापुर कलां में चौपाल के दौरान हंगामा करने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया। इसके अलावा पुवायां के गांव महुरेना में चौपाल के दौरान हंगामा करने पर एक पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव को देखते हुए रविवार शाम एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इस दौरान विभिन्न प्रत्याशियों के पोस्टर और झंडा लगाकर घूम रहे वाहनों को देख अधिकारियों की त्योरियां चढ़ गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दस चार पहिया वाहन और 12 बाइक पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि वाहनों पर झंडा, पोस्टर लगा मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। कोई भी प्रत्याशी काफिला आदि लेकर नहीं चलेगा और शांतिपूर्ण तरीके से वोट मांगेगा। किसी भी धर्मस्थल पर प्रचार सामग्री लगी पाई गई तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील बूथों और दूरदराज के बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। पुलिस, प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed