फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two lakhs fine for tobacco and pan masala

पान मसाला, तंबाकू की खेप  पकड़ी, दो लाख जुर्माना वसूला

Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
two lakhs fine for tobacco and pan masala
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
बिना टैक्स दिए और बिना किसी वैध कागजात के यूपी से होकर माल एक से दूसरे प्रदेश को सामान की ढुलाई कराने का खेल शनिवार की सुबह वाणिज्य कर विभाग की टीम ने पकड़ लिया। नेशनल हाईवे पर ट्रकों को रुकवाकर की गई चेकिंग के दौरान यह भेद खुला। नई दिल्ली से बिहार को जा रहे एक ट्रक में 25 नग पान मसाले और तंबाकू बिना किसी कागजात के ही पाए गए। ट्रक को रुकवाकर माल जब्त किए जाते ही आननफानन में ट्रांसपोर्ट कंपनी ने जुर्माना के मद में कुल दो लाख दो हजार 240 रुपये वाणिज्य कर विभाग में जमा कराया। 
विज्ञापन

बीते कुछ समय से इस तरीके से बाहरी प्रदेशों के माल की खेप का यूपी से होकर ढुलाई किए जाने की सूचना लगातार वाणिज्य कर विभाग के पास पहुंच रही थी। विभागीय आयुक्त ने उसी क्रम में औचक चेकिंग करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को जिले के वाणिज्य कर विभाग के सचल दल के सहायक आयुक्त डॉ. अनंत राम की अगुवाई वाली टीम ने सुबह से ही बरेली मोड़ से हरदोई बाईपास तक नाका लगाया और चेकिंग शुरू की। उसी दौरान पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर (डब्ल्यूबी 11/ 1578) वाले ट्रक में बिना कागजात वाले सामान लदे मिले। यह माल कानपुर के पवन रोड लाइंस नामक ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से नई दिल्ली से बिहार के लिए बुक किया गया था। इस सामान के लिए यूपी में कोई टैक्स भी अदा किया हुआ नहीं पाया गया। सामान की चेकिंग की गई तो उसमें राग बिलास ब्रांड के पान मसाला के 20 नग मिले और महापसंद ब्रांड के तंबाकू वाले पांच नग मिले। पड़ताल में जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख पांच हजार 600 रुपये पाई गई और उस पर 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सूचना मिलते ही विभाग में जुर्माने की रकम जमा करा दी। इस कार्रवाई में विभाग के इंस्पेक्टर ललित तिवारी व अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed