{"_id":"5930539a4f1c1b7873bda824","slug":"two-killed-three-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो की मौत, तीन घायल
शाहजहांपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरने वालों में झारखंड का मजदूर भी
मिर्जापुर में बाइक और कार की भिडंत
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बिलंदपुर-गद्दीपुर निवासी कुलवंत सिंह(24)पुत्र निरंजन सिंह बुधवार रात लगभग दस बजे वह अपने गांव के ही साथी कल्लू के साथ बाइक से शहर में मीट खरीदने आ रहा था। पुवायां रोड पर मछली मार्केट के पास सामने से आ रहे भूसी भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे घर वाले बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
इधर,रोजा क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर बुधवार रात सड़क पार करते समय झारखंड प्रांत के जिला साहबगंज के थाना पूर्वी नरायनपुर राजमहल के गांव बैग डब्बी निवासी रामप्रसाद महतो(40)पुत्र बहोरन मेहतो किसी चौपहिया वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास आईडी मिली, उसी से पहचान हुई। उधर, मिर्जापुर में बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कार की चपेट में बाइक आ गई। इससे बाइक पर सवार जिला बदायूं के थाना उसहैत के गांव गांव लिलबां निवासी जयराम जाटव(55) व उनका बेटा सोनू जाटव और तिलहर के मोहल्ला इमली निवासी रिश्तेदार गोविंद (60) घायल हो गए। घायलों में सोनू की हालत गंभीर है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे मे ले लिया है।
विज्ञापन