फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two in the race to overtake the tractor turned, ten injured

आगे निकलने की होड़ में दो ट्रैक्टर पलटे, दस घायल

Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर बुधवार दोपहर बाद एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ में बड़ा हादसा हो गया। पहले बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रजऊ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई जबकि इसके पीछे आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में मुंडन कराने जा रहे महिलाओें-बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव बिजला बढ़ारू निवासी पवन कुमार के बेटे अनीस का मुंडन संस्कार ढाई घाट में होना था। इसी वजह से परिवार और रिश्तेदार दो ट्रैक्टर-ट्राली मेें सवार होकर ढाईघाट जा रहे थे। एक ट्रैक्टर मनोज तो दूसरे को अमित चला रहा था। अमित का ट्रैक्टर आगे था। दोपहर बाद जैसे ही अमित का ट्रैक्टर रजऊ गांव के पास पहुंचा, तभी सामनेे से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में अमित का ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली सड़क किनारे पलट गई। जबकि इसके पीछे तेज रफ्तार से आ रहा दूसरा ट्रैक्टर आगे वाले पेड़ से भिड़ गया। हादसे में दोनों ट्रैक्टर और ट्रालियों पर बैठे दस लोग घायल हो गए। सूचना पर सिंधौली थाने के एसएसआई प्रभुकांत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बिजला बढ़ारू निवासी 40 वर्षीय सुनीता पत्नी श्यामबिहारी, 22 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र नत्थूलाल, 30 वर्षीय बविता पत्नी फूलचंद्र, 60 वर्षीय छोटे लाल, 28 वर्षीय लज्जावती पत्नी नन्हे, गांव गुधनी निवासी 16 वर्षीय जूली पुत्री रामकुमार, 11 वर्षीय प्रीती पुत्री किशोर, 10 वर्षीय मुस्कान पुत्री महेश, सात वर्षीय लूसी पुत्री हरपाल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। बता दें कि एक ही कंपनी के दोनों ट्रैक्टर आगे पीछे चल रहे थे। इसलिए रास्ते में चालकों के बीच एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई। दोनों ट्रैक्टर-ट्राली तेज रफ्तार से दौड़ रहे थे। तभी अचानक सामने से बाइक सवार आ गया और उसे बचाने में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed