{"_id":"580d05e14f1c1bce75bc1fc8","slug":"two-houses-in-one-night-to-three-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में दो घरों से तीन लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में दो घरों से तीन लाख का माल चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चोरों ने गांव मझिगवां के दो घरों से 1.86 लाख की नगदी सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। गांव मझिगवां निवासी रक्षपाल के मकान में शनिवार रात चोरों ने नकब लगा लिया और कमरे में रखे दो बक्से उठा ले गए। गांव के बाहर श्मशान में चोरों ने बक्से तोड़कर उसमें रखी डेढ़ लाख की नकदी, सोने की झुमकी, चेन, तीन अंगूठी, चांदी की जेबरी, दो जोड़ी पायल, कमर बिछुआ आदि चोरी कर लिया। रविवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। तलाश करने पर खाली बक्से गांव के बाहर श्मशान में पड़े मिल गए। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही लोकराम वर्मा के घर में घुसकर 36 हजार की नकदी, छह जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, एक चेन और 20 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। लोकराम का पुत्र सुजीत आठ दिन से बुखार से पीड़ित है। उसका बरेली में इलाज चल रहा है। परिवार के सभी लेाग बरेली में थे। घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने गांव के दिनेश के घर भी नकब लगाने की कोशिश की लेकिन आहट होने पर चोर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन