{"_id":"9f063b7f04c5e8b28820f0ee06e89a00","slug":"two-houses-in-bulk-doshpur-millions-of-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषपुर थोक में दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोषपुर थोक में दो घरों से लाखों की चोरी
शाहजहांपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के दोषपुर थोक गांव में दीवार फांदकर दो मंजिला मकान में घुसे चोरों ने 45 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात व पीतल के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी को चोरी की जानकारी तब हुई, जब वह गांव के एक अन्य घर में चोर घुस आने का शोर सुनकर मौके पर देखकर लौटा। एक ही गांव में दो चोरी की घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
सोमवार की रात गांव दोषपुर थोक में जगदीश पाल का परिवार गर्मी की बजह से अपने मकान में दो मंजिल पर बने कमरे के बरामदे में सो रहा था, जबकि जगदीश दरवाजे पर बंधी दुधारू भैंसों की सुरक्षा में लेटा था। रात करीब एक बजे अचानक शोर मचा कि गांव में लालाराम पांडेय के मकान में पिछवाड़े से चोर घुस आए हैं। शोर सुनकर दरवाजे पर लेटा जगदीश भी लालाराम के मकान की तरफ चला गया। वहां पता चला कि लालाराम के घर में घुसे कच्छा-बनियान पहने चोर को पड़ोसी आशाराम की बेटी सोनी ने देखकर शोर मचा दिया। चोर लालाराम के घर से संदूक में रखे पांच सौ रुपये और कीमती कपड़े लेकर भाग गया।
गांव में लालाराम के घर में हुई चोरी देखकर लौटे जगदीश को अपने घर का दरवाजा खुला मिला। उसने घर में जाकर देखा तो उसके कमरे का भी दरवाजा खुला था और कमरे में रखे दोनों संदूक खुले पड़े थे। गृहस्वामी जगदीश ने बताया कि चोर छोटे संदूक में भैंस बेचकर रखे 45 हजार रुपये, 10ग्राम सोने की जंजीर, दस ग्राम सोने की दो अंगूठी, 20ग्राम सोने की झुमकी, चांदी का बिछुआ और दो जोड़ी पायल तथा हजारों रूपये के पीतल के बर्तन उठा ले गए।
विज्ञापन
जगदीश के यहां हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों को उठाया गया है। पूछताछ में चोरी का सुराग लग रहा है। शीघ्र ही माल-मुल्जिम पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- प्रभुकांत, एसओ थाना मिर्जापुर