{"_id":"59c8f63f4f1c1b8f688b67a4","slug":"two-helld-with-fake-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोटों के साथ दो जालसाज गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने नकली करेंसी के साथ दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तीन लाख नौ हजार आठ सौ रुपये बरामद किए हैं। यह लोग रविवार रात अशफाकनगर चौकी के पास स्थित एक होटल से जा रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग अशफाकनगर चौकी के पास स्थित रीगल होटल में ठहरे हुए हैं, यह लोग जुए में बाजी लगाने व नोटों को दोगुना करने के नाम पर जालसाजी करते हैं। पुलिस जब होटल के करीब पहुंची, तब तक वह लोग जीने से उतरकर कहीं जाने की फिराक में थे, तभी कैंट चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों को होटल के बाहर पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सुनील सिंह निवासी सलीमपुर थाना जैतीपुर और दूसरे ने अपना नाम उदयवीर सिंह निवासी गंगा पट्टी चड़रिया थाना कांट बताया। तलाशी में दोनों के पास से पुलिस को कुल तीन लाख नौ हजार आठ सौ रुपये बरामद हुए। इनमें पांच सौ के 19 नोट स्कैन करके गड्डी में लगाए गए थे, जबकि सौ रुपये के तीन नोट भी नकली थे, दो हजार रुपये के असली नोट ऊपर नीचे लगाकर बीच में कागज के टुकड़ों को नोट के बराबर काटकर गड्डी बनाई गई थी, इसी तरह पांच सौ के तीन नोटों के साथ दो और गड्डियां बनाई गईं थीं। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका इरादा नोटों की गड्डियां दिखाकर लालच देकर जुआं खिलवाने और नोट दोगुना करने के नाम पर ठगी करने का इरादा था। पुलिस ने बताया कि यह लोग ज्यादातर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रेती मोहल्ले में जुआं खेलते और खिलाते हैं।