{"_id":"5a5f678c4f1c1b84268b4edb","slug":"two-held-with-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोवंशीय पशु के मांस समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में गोवंशीय पशु के मांस समेत दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनसे 50 किलो मांस और 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। चार आरोपी मौके से भाग भी निकले। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि छापामारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन
सिंधौली थाने के एसआई वंशराज को मंगलवार शाम सूचना मिली कि जमुनिया गांव के दक्षिण की ओर स्थित एक खेत में कुछ लोगों ने गोवंशीय पशु को काटा है। उसका मांस तौला जा रहा है। उन्होंने टीम के साथ छापामारी की। यहां पहुंचने पर मांस तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जमुनिया निवासी कामिल और शली अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इनके चार साथी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों से 50 किलो मांस और एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन