फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused arrested for attacking revenue collection team

राजस्व वसूली टीम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज। 
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज।  Updated Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking revenue collection team
beaten - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पक्ष को जांच कर कार्रवाई का दिलाया भरोसा
विज्ञापन

गांव सिमौरी में राजस्व वसूली टीम पर हमला करने के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाने पर हंगामा और प्रदर्शन के बाद बकायेदार पक्ष की महिला की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
शनिवार देर रात थाना गेट से प्रदर्शनकारियों की भीड़ हटने के बाद थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी शुरू की तो नामजद आरोपी शमशेर सिंह व संदीप सिंह पुलिस को झाले पर ही मिल गए। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले गई। मामले की लिखा पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं इस मामले में संदीप सिंह की मां सरनजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार दोपहर गांव सिमौरी में नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम शमशेर सिंह व संदीप सिंह के झाले पर बकाया बिजली बिल की वसूली करने गई टीम पर बकायेदारों व उनके परिवार की महिलाओं ने हमला बोल दिया था। इस मामले में संग्रह अमीन बृजपाल सिंह की ओर से पुलिस ने शमशेर सिंह व संदीप सिंह को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed