{"_id":"c5621d58a41bd0c384831a6f69978098","slug":"truck-owner-asked-rpf-inspector-rngdari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक से आरपीएफ दरोगा ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक मालिक से आरपीएफ दरोगा ने मांगी रंगदारी
शाहजहांपुर
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव वैश्यपुर में रहने वाले ट्रक मालिक हरेंद्र पाल सिंह ने डीजीपी को प्रार्थना-पत्र भेजकर आरपीएफ के एक दरोगा पर 40 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
हरेंद्र पाल सिंह ने डीजीपी के भेजे पत्र में कहा है कि आरपीएफ थाने में तैनात एक दरोगा उनके मोबाइल पर बार-बार फोन करके धमकी देता है कि 40 हजार रुपये नहीं दिए तो झूठे मुकदमे में फंसा देगा। हरेंद्र पाल के रंगदारी देने से मना करने पर ट्रक पकड़कर सीज करने की धमकी दे रहा है। हरेंद्र ने बताया कि इस मामले में वह एसपी रेलवे से भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी दरोगा हत्या कराने की धमकी दे रहा है। हरेंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीएम कार्यालय पर अनशन करेगा।