फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck full of bovine animals seized, traffickers escape

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक जब्त, तस्कर फरार

Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बदायूं रोड पर मंगलवार को पुलिस चेकिंग के दौरान बेरीकेडिंग तोड़कर भाग रहे ट्रक का पीछा करने पर चालक और तस्कर चलते ट्रक से कूदकर भाग गए। गंगौरा मोड़ के पास पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 41 गोवंशीय पशु ठूंसकर भरे मिले। इनमें से आठ पशु मृत मिले। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार बदायूं रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बदायूं रोड से होकर जा रहा है। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच सामने से तेज गति से ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक रोकने का इशारा किया तो चालक ने तेज गति से ट्रक पुलिस के ऊपर चढ़ाते हुए भगा दिया। जीप द्वारा पीछा करने पर पुलिस जीप को पशु तस्करों ने ट्रक की साइड मारने की कोशिश की। लगातार पीछा करने पर पशु तस्कर ट्रक को बदायूं रोड पर गंगौरा मोड़ के पास छोड़ कर भाग गए। इस बीच पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेने पर 41 गोवंशीय पशु बरामद किए। इनमें से आठ पशु मृत मिले। जीवित पशुओं को ग्रामीणाें के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed