फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck full of bovine animals caught

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा

Mon, 05 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात मुखबिर की सूचना पर खुटार पुलिस ने खुटार पूरनपुर मार्ग पर गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में कुल 27 पशु क्रूरतापूर्वक लदे मिले, जिसमें आठ पशुओं की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि रात में किसी समय गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक गोला से पूरनपुर की ओर निकलेगा। सूचना पर पुलिस ने पूरनपुर मार्ग पर गांव लौंहंगापुर के पास घेराबंदी कर ली। रात लगभग 12 बजे खुटार की ओर से पूरनपुर जा रहे ट्रक के चालक को जब रुकने का इशारा किया गया तो उसने ट्रक भगा दिया। एसआई विनोद कुमार यादव, सिपाही चंद्रशेखर, शैलेंद्र शुक्ला, मिथुन धरीवाल आदि ने पीछा किया तो चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन

बरामद ट्रक को थाने लाया गया। ट्रक में 27 पशु मिले, जिसमें से आठ की मौत हो चुकी थी। जीवित मिले पशुओं की हालत खराब पाई गई। पशुओं को गांव सिमरा वीरान के राजकीय गोसदन भिजवा दिया गया है। गोसदन में कई घंटे तक कोई डॉक्टर पशुओं का इलाज करने पहुंचा, पशु गोसदन में पड़े तड़पते रहे। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed