फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor - trolley in pond Fired , the young man 's death

ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी, युवक की मौत

Tue, 24 Feb 2015 12:51 AM IST
तिलहर
तिलहर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
तीव्रगति से जा रही ट्रैक्ट्रर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। चालक कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के लगभग पांच बजे डभौरा निवासी नन्हे लाल ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अजमाबाद गांव के पास खेत पर जा रहे थे। रास्ते में कुदकापुर निवासी 20 वर्षीय गिरधारी लाल मौर्य पुत्र जानकी प्रसाद मिट्टी खोदने के लिए जाने को कहकर ट्राली में बैठ गए। गांव से कुछ दूर जाने पर ही तेज गति होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलट गई। चालक नन्हे लाल तो ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन गिरधारी ट्राली के नीचे दब गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरधारी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, मौके पर जमा भीड़ ने एक एसआई पर युवक को बाहर निकालने में मदद न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। पुलिस के शव को बिना घरवालों को दिखाए ही पोस्टमार्टम को भेजने पर भी पुलिस से ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। बाद में कोतवाल रूम सिंह यादव ने शव ले जा रही ट्राली को वापस बुलाकर घरवालों को शव दिखाया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।
पुलिस की मिलीभगत से रेत खनन का आरोप
ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस की मिलीभगत से रेत माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में बड़ी मात्रा में खनन का आरोप लगाया। कहा कि पूरी रात अंधाधुंध गति से खनन करने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों से ग्रामीणों को खतरा रहता है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि मुझे सूचना दीजिए अगर कार्रवाई न हो तब आरोप लगाइए।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद होनी थी शादी
गिरधारी अपने भाइयों में सबसे छोटा था। पातीराम और होरीलाल सहित वह खुद मजदूरी करता था। कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी और उसने एक माह पहले ही एक लाख रुपये का बीमा कराया था। गिरधारी की मां कलावती का रो-रो कर बुरा हाल है और बेटे की शादी के अरमान दिल में संजोए कलावती पछाड़ खाकर गिर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज न होने पर ग्रामीणों ने किया रोड जाम
दोपहर एक बजे तक मुकदमा दर्ज न होने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में तिलहर-निगोही जाम कर दिया। इससे दूर दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। बाद में कोतवाल रूम सिंह यादव के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणोें ने मुकदमा दर्ज करने और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर जाम खोल दिया।

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
मीरानपुर कटरा। रविवार की रात एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे कसरक व हुलास नगरा हाल्ट के बीच अप लाइन पर शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, तलाशी में उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त गुरमीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम मुबारी हल्द्वानी, नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed