{"_id":"27e64922cba69a6f8a0be134c57b7d59","slug":"tilhar-fake-diesel-factory-caught-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में फिर पकड़ा नकली डीजल का कारखाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलहर में फिर पकड़ा नकली डीजल का कारखाना
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर में नकली डीजल बनाने का एक बड़ा मामला फिर प्रकाश में आया है। कोतवाल ने बिरियागंज में एक स्थान पर छापा मार कर हजारों लीटर केरोसीन, कैमिकल, दर्जनों ड्रम बरामद किए हैं। तेल के खेल का मास्टरमाइंड दातागंज का रवीश अग्रवाल एवं एक अन्य आरोपी संजीव गुप्ता छापे के दौरान पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले। कच्चा कटरा निवासी आशु को पुलिस ने कारखाने के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिरियागंज सराय पहुंचे। तेल अवैध व्यापार के मास्टरमाइंड रवीश और संजीव पुलिस को देखकर भाग निकले। उनका नौकर आशू मौके पर पकड़ा गया। आशू की निशानदेही पर पुलिस ने दर्जनों ड्रम, डीजल बनाने का कैमीकल, एथेनाल, नकली डीजल आदि सामान बरामद किया।
कोतवाल ने यह भी बताया कि आशू ने कुबूल किया वह आठ हजार रुपये प्रति माह पर रवीश की नौकरी करता है। कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।