फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigers from the forest made the calf

जंगल से निकले बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला

Mon, 18 Sep 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत/न्यूरिया।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत/न्यूरिया। Updated Mon, 18 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Tigers from the forest made the calf
tiger - फोटो : amar ujala
गांव से 50 मीटर दूर गन्ने में शव मिलने से दहशत
विज्ञापन

जंगल किनारे रहने वालों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। महोफ जंगल से निकले बाघ ने मानपुर गांव के निकट एक बछड़े को मार डाला। सुबह गांव से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में बछड़े का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे महोफ रेंजर ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी हरप्रसाद का जंगल से कुछ दूरी पर खेत है। रविवार रात को उनका बछड़ा खुलकर किसी तरह खेत में पहुंच गया। यहां महोफ जंगल से निकले बाघ ने उसपर हमला कर मार डाला। सुबह बछड़े के न मिलने पर हरप्रसाद ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में बछड़े का शव मिला, जिसकी गर्दन पर बाघ के हमले के निशान थे। इसके साथ ही बाघ के पदचिह्न भी खेत में देखे गए। बाघ के हमले की जानकारी होते ही ग्रामीण भयभीत हो गए और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर बाद महोफ रेंजर गिर्राज सिंह और सामाजिक वानिकी के वन दरोगा नवनीत कुमार स्टाफ के साथ पहुंचे। जांच में वनाधिकारियों को जंगल से खेत तक बाघ के पदचिह्न मिले हैं। रेंजर गिर्राज सिंह ने बताया कि जंगल से सटे क्षेत्र में बाघ ने हमला कर बछड़े को मार दिया है। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जा रही है। नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed