फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three wire cutter gang Including rogue car caught

वायर कटर गैंग के तीन बदमाश कार समेत धरे

Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की रात वायर कटिंग करने जा रहे बदमाशों की कार को सीओे सिटी ने
विज्ञापन
पीछा कर पकड़ लिया। मौके पर तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया। कार में भारी मात्रा में वायर कटिंग के औजार और असलहे बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ सिटी राजेश्वर सिंह शुक्रवार की रात हरदोई चौराहे पर अपराधियों की निगरानी में थे। रात करीब एक बजे सफेद रंग की आल्टो कार आती दिखी। जब उसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया। कार चालक रोजा बाईपास, रेती रोड, हथौड़ा चौराहे होते हुए भागने का प्रयास करता रहा। बदमाशों और पुलिस की बीच करीब एक घंटे तक आंख मिचौली का खेल चलता रहा। आखिर में पुलिस भारी पड़ी तो बदमाश लोधीपुर पुलिस चौकी के सामने से रेलवे लाइन जाने वाले मार्ग पर कार दौड़ाने लगे जो आगे चल कर रेतीली मिट्टी में धंस गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस को अवैध असलहों के अलावा वायर काटने के कटर, गैस कटर, आयरन एंगिल को मोड़ने वाले बेल्चे आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी रोजा थाना के गन्ना शोध परिषद, सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर और एक आरोपी कन्नौज का बताया गया है। सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा के मुताबिक गैंग के फरार सदस्यों को तलाश किया जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed