{"_id":"fc585637984ecd3831540c47295abd7a","slug":"three-way-woman-on-mission-50-thousand-robbed-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन तिराहा पर महिला से दिनदहाड़े 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिशन तिराहा पर महिला से दिनदहाड़े 50 हजार लूटे
शाहजहांपुर
Updated Mon, 11 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में स्थित मिशन फील्ड के सामने बदमाशों ने सोमवार को एक महिला से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूट लिए। महिला बैंक से रुपये निकालकर डॉक्टर के यहां जा रही थी। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला बंगश की शबाना पत्नी जमील अहमद अपनी बेटी के साथ सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी शाखा से रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने अपने और बेटी के खाते से 25-25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद मां-बेटी ने बैंक में रुपये गिने और थैले में रख लिए। दोपहर 12:52 बजे शबाना अपनी बेटी के साथ बैंक से बाहर निकलीं। उन्हें मिशन स्कूल के पास डॉक्टर से दवा लेने जाना था। वह मिशन तिराहा पर ही पहुंची थीं कि पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर थैला छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। महिला ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हुए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों और शबाना से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शबाना को बैंक ले जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। इस पर महिला ने दो युवकों को पहचान लिया। कहा, यही दोनों थैना छीनकर भागे थे।
बैंक से पहले ही निकल गए थे युवक
बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी शाखा से जब शबाना रुपये निकालने पहुंची थीं तो दोनों युवक पहले से बैंक में मौजूद थे। शबाना ने जब रुपये निकाल कर थैले में रख लिए तो दोनों बदमाश उनसे पहले बैंक से बाहर निकले।
विज्ञापन
आखिर कहां थे तिराहे पर तैनात पुलिस वाले
दिनदहाड़े मिशन तिराहे जैसे व्यस्त इलाके में लूट हो जाने से पुलिस की कार्यशैली और मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली पुलिस की चीता सेकेंड की ड्यूटी इस क्षेत्र में रहती है। तिराहे पर भी दो पुलिस वाले तैनात रहते हैं लेकिन घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।
‘महिला की शिकायत पर तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही मामले में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। चीता सेकेंड के पास बेरी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र भी है। घटना के वक्त चीता मोबाइल बिजलीपुरा क्षेत्र में ही थी।’
- सतीश वाजपेयी, प्रभारी इंस्पेक्टर, कोतवाली