फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three people committed suicide in shahjahanpur

युवक ने फांसी लगाकर तो लड़की ने जहर खाकर जान दी

Tue, 08 Aug 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
three people committed suicide in shahjahanpur
जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। इनमें एक युवक ने ससुराल में पत्नी के पीटे जाने पर अपमानित महसूस कर खुद को गोली मार कर जान दे दी। वहीं मिर्जापुर के गांव ढाई में युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। इसके अलावा तिलहर क्षेत्र में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव सुराही निवासी 32 वर्षीय जागेश्वर कठेरिया का विवाह छह वर्ष पूर्व अलीगढ़ शहर की राखी से हुआ था। पत्नी के कहने पर वह शादी के तीन वर्ष बाद तक अलीगढ़ में मेहनत मजदूरी करके ससुराल में ही रहता रहा। राखी से छह वर्ष का सुमित भी है। पत्नी से संबंध ठीक नहीं होने के कारण वह गांव में रहकर मजदूरी करने लगा। रक्षाबंधन के त्योहार से एक दिन पहले वह अपने बेटे सुमित को ससुराल से लेने गया था। आरोप है कि वहां पत्नी ने जागेश्वर की पिटाई कर घर से भगा दिया। वहां से आने के बाद सोमवार को रक्षाबंधन वाले दिन उसने शाम 4.30 बजे तमंचे से सीने पर गोली मार ली। सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत की खबर के बाद भी पत्नी ससुराल नहीं आई। मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव ढाई निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। 15 दिन पहले वह गांव आ गया। भाई नन्हे ने बताया कि रात में सुनील ने दो साल बाद हल्की शराब पी ली और फिर रात लगभग 12 बजे तक भाई राजवीर के साथ मोबाइल पर फिल्म देखता रहा। इसी बीच उसकी आंख लग गई और भाई राजवीर भी सो गया। सुबह जब आंख खुली तो भाई सुनील बिस्तर पर नहीं था। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोगों के जरिये पता चला कि सुनील का शव गांव से उत्तर एक किलोमीटर दूर जामुन के पेड़ पर अंगोछा से फांसी के फंदे पर झूल रहा है। मृतक चार भाई व दो बहनों के बीच सबसे बड़ा था। नन्हे ने बताया कि कि भाई सुनील ने फांसी क्यों लगाई। इस बारे में कोई जानकारी नहीं क्योंकि रात में फिल्म देखते समय भी वह सामान्य लग रहा था। इसके अलावा तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बमनऊआ निवासी रामेश्वर की 18 वर्षीय पुत्री शीतल ने मंगलवार सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शीतल की मौत पर परिवार के लोग चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed