{"_id":"21c19cd7636803af5ab7b3f67ae77dde","slug":"three-injured-including-police-jeep-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप से महिला समेत तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जीप से महिला समेत तीन घायल
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एसएस कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस जीप की चपेट में आकर एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरी में रहने वाले ओमकार की पत्नी 38 वर्षीय लक्ष्मी देवी प्रधानी का चुनाव लड़ रही हैं। वह किसी काम से गांव के प्रेमचंद्र और रामरतन के साथ बाइक से शहर आ रही थी। एसएस कॉलेज के पास पीछे से आ रही गढ़िया रंगीन थाने की जीप की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। गढ़िया रंगीन एसओ उदयवीर सिंह ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।