{"_id":"56ec0c904f1c1b50248b4fda","slug":"three-caught-stealing-from-the-rpf-train-parslyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के पार्सलयान से चोरी करते आरपीएफ ने तीन पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के पार्सलयान से चोरी करते आरपीएफ ने तीन पकड़े
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा स्टेशन के पास बृस्पतिवार की सुबह सद्भावना एक्सप्रेस के पार्सलयान से हौजरी का सामान चोरी कर रहे तीन चोरों को घेराबंदी करके दबोच लिया। तीन के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। योजना के तहत तीनों चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था। एक चोर बंथरा स्टेशन के पास रुका हुआ था, जबकि दो चोर पिछले स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। बंथरा स्टेशन निकलने के बाद पुल की वजह से ट्रेन हल्की हो जाती है। पार्सल में मौजूद दोनों चोरों ने हौजरी का सामान नीचे फेंकना शुरू कर दिया। ट्रेन के गार्ड ने सामना पटरियों के किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने तुंरत आरपीएफ थाने में ट्रेन से चोरी होने की सूचना दी। आरपीएफ टीम ने सूचना मिलते ही घेराबंदी करके तीनों चोरों को बंथरा स्टेशन के पास से दबोच लिया। तीनों एक पिकअप गाड़ी में सामान लाद रहे थे। आरपीएफ ने चोरी के सामान समेत पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पकड़े गया चोर इस्माल मोहल्ला बाडूजई प्रथम में शहीदों वाली मस्जिद के पास रहने वाला है, उसका दूसरा साथी अनवर भी उसी मोहल्ले में रहता है, जबकि तीसरा देशराज मोहल्ला बड़ा ककरा कलां निवासी है। इससे पहले भी तीनों से ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरपीएफ तीनों से पूछताछ कर रही है। पकडने वाली टीम में एसआई जीराम, एसआई अमित कुमार, एएसआई सुरेश चंद्र, एएसआई एनएस नेगी और बलदेव सिंह थे।
विज्ञापन