फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves stuffed millions of items from the house and shop

चोरों ने मकान और दुकान से लाखों का माल उड़ाया

Tue, 25 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
 निगोही में मंगलवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में नकब लगा दी और यहां से लगभग छह लाख का माल भर ले गए, वहीं कांट के गांव चक में भी चोरों ने एक मकान में नकब लगा दी। यहां से भी चोर नगदी सहित लाखों के जेवर, पीतल के बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

निगोही। 
क्षेत्र के गांव झोतूपुर निवासी बीके पुत्र बनबारीलाल की दुकान निगोही कस्बे में पुबायां रोड पर बिजली घर के पास बीके इलेक्ट्रॉनिक के नाम से है। वह अपनी मां कमलादेवी को बीमार होने पर इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने  दुकान में पीछे से नकब लगा दी और अंदर घुस गए। चोर यहां से सौर ऊर्जा के 50 पैनल, 40 एलसीडी, 30 बैट्रा, 30 बैट्री, 50 सीलिंग फैन, 40 कूलर फैन, 30 साउंड सहित लगभग छह लाख रुपये के सामान की चोरी कर ले गए। सुबह आस-पास के दुकानदारों ने बीके के चचेरे भाई अवधेश कुमार को मामले की जानकारी दी। फिर अवधेश ने मोबाइल पर बीके को चोरी की वारदात के बारे में बताया। दुकान स्वामी के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  थानाध्यक्ष रजी अहमद ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

जमुनिया दौलतपुर।
थाना कांट के गांव चक निवासी राजवीर गौतम के मकान के पीछे नकब लगाकर चोर नगदी सहित लाखों की कीमत के जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए। राजवीर गौतम ने बताया कि मंगलवार की रात सब लोग आंगन में सो गए। जब सुबह बिस्तर रखने को दरवाजा खोला तो कमरे में रखे पचपन हजार रुपए,चार तोला सोने के और पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर, पचास किलो पीतल के बर्तन, कपडा आदि सारा सामान गायब था और पिछली दीवार में नकब लगा था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed