फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They stripped the head planted on old husband accused of beating

वृद्धा ने प्रधान के पति पर लगाया कपड़े उतारकर पीटने का आरोप

Sun, 22 Mar 2015 11:40 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sun, 22 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
They stripped the head planted on old husband accused of beating
क्षेत्र के गांव सराय की एक वृद्धा ने गांव की प्रधान रामरानी के पति लोकराम वर्मा पर घर में खींच ले जाने और कपड़े उतारकर पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वृद्धा ने तहरीर देने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया, जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


वृद्धा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को प्रधान के पति लोकराम वर्मा ने अपने आवास पर आधार कार्ड बनवाने का शिविर लगवाया था। कार्ड बनाने वाले लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। आधार कार्ड के लिए उससे भी रुपयों की मांग की गई। मना करने पर प्रधान के पति गाली गलौज करते हुए उसे अपने घर में खींच ले गए और कपड़े उतरवाकर डंडे से पिटाई कर दी। किसी तरह चंगुल से छूटकर महिला अपने घर पहुंची और दोपहर बाद थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


वृद्धा का आरोप है कि पुलिस दबंग को थाने लाई और थोड़ी ही देर में बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, जबकि गांव के तमाम लोगों के सामने प्रधान का पति उसे खींच कर अपने घर में ले गया था। प्रधान का पति लोकराम वर्मा ने बताया कि वृद्धा को खींचकर घर ले जाने, कपड़े उतरवाने और मारपीट का आरोप निराधार है। गांव की रंजिश के चलते उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली बच्चों को भी पीटने का है आरोप
खुटार। प्रधान का पति लोकराम वर्मा पहले भी विवाद में एक बार घिर चुका है। आरोप है कि गत वर्ष वह शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया था और बच्चों के साथ गाली गलौज की थी। इसके बाद बच्चों ने खुटार थाने पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए प्रधान पति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली थी।

वृद्धा ने तहरीर दी थी। प्रधान का पति खुद थाने आया था। मैं रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार था, लेकिन वृद्धा ने आरोपी से बात करने के बाद रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया। इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
-राजेश सिंह एसओ खुटार


हरनहाई में भी आधार कार्ड के
नाम पर वसूली का आरोप
चांदपुर/खुटार। गांव बेला के केशव दीक्षित, संतकुमार बाजपेयी, अजीत सिंह, गांव चांदपुर के रविंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार आदि ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि गांव हरनहाई में रविवार को आधार कार्ड बनाए जाने का शिविर लगा था। वह लोग कार्ड बनवाने पहुंचे तो कार्ड बनाने वालों ने दूसरे गांव के लोगों के कार्ड मनाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर कुछ लोग क्षेत्र में जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। इससे पूर्व क्षेत्र के दूसरे गांवों में लगाए गए शिविरों में भी जमकर अवैध वसूली की गई। उधर, आधार कार्ड बना रहे अमरीश कुमार ने बताया कि फोटोकॉपी आदि कराने पर लोगों से रुपये लिए जाते हैं। कार्ड के लिए रुपये मांगने का आरोप गलत है। दूसरे गांवों के लोग आकर पहले कार्ड बनाने की मांग करते हुए अव्यवस्था फैला देते हैं।



रुपये वसूले तो होगी कार्रवाई
आधार कार्ड बनाने के लिए यदि कोई रुपये मांगता है तो मुझे सूचना दी जाए। मामले की जांच कराई जाएगी और रुपये लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। आधार कार्ड के लिए किसी को कोई शुल्क नहीं देना है। सराय में आधार कार्ड टीम द्वारा रुपये वसूलने के मामले की जांच कराई जाएगी।
-लालबहादुर एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed