{"_id":"56eda48c4f1c1b807c8b4c1a","slug":"there-brother-congressman-blood-shot-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता को सगे तहेरे भाई ने गोली मारी, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता को सगे तहेरे भाई ने गोली मारी, गंभीर
Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता को सगे तहेरे भाई ने गोली मारी, गंभीर
क्षेत्र के गांव हटीपुर कुर्रिया निवासी युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष 26 वर्षीय अजय मिश्रा उर्फ रिंकू के प्रधानी चुनाव की रंजिश में तहेरे भाई विकास मिश्रा ने गोली तीन गोलियां मारी है। उन्हें गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गोली पेट में लगी और एक पेट को रगड़ती हुई निकल गई है। उनकी हालत गंभी बताई जा रही है। रामोहन मिश्रा के बड़े बेटे अजय मिश्रा करीब दो साल पहले युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष बनाए गए थे। उनके ताऊ वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ बड़े लल्ला के बेटे विकास मिश्रा से करीब डेढ़ साल से उनका मनमुटाव चल रहा था। हाल में हुए प्रधानी चुनाव में अजय ने अपने छोटे भाई विजय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा था। विकास गांव की मंजरी देवी को चुनाव लड़ा रहा था। चुनाव में विजय ने मंजरी मिश्रा को 56 वोटों से हराया था। इसके बाद से विकास और रंजिश मानने लगा था। हाल में आठ दिन पहले विजय गांव के तालाब में मनरेगा का काम शुरू कराया था। विकास उसे अपनी जमीन बता रहा था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। चुनाव से डेढ़ महीना पहले विकास ने अजय पर फायर किया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। सूचना पाकर सीओ सदर अनुराग दर्शन अस्पताल पहुंच गए और अजय के परिवार वालों से पूछताछ की। अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी गांव से फरार हो गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना की खबर लगते ही शहर के कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद अजय की मां कुसमा और पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोली मारने वाले हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।