{"_id":"ec8b191bc25eeb6450e423a17b41089e","slug":"theft-of-copper-wire-and-ration-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से तांबे का तार और राशन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों से तांबे का तार और राशन चोरी
रामपुर कलां/खुटार
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव लौकीखेड़ा निवासी बलकार सिंह की रामपुर कलां में वेल्डिंग की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अल्टीनेटर से तांबे का तार चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने गांव कैमहरिया के अनवार खां की रामपुर कलां स्थित आढ़त और किराने की दुकान में नकब लगाकर गल्ला और किराने का सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी का पता चलने पर दोनों दुकानदार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताते चलें कि बलकार सिंह की दुकान सहित पांच दुकानों में चोरों ने कुछ समय पूर्व चोरी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने फिर से दो दुकानों को निशाना बना लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।