फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft in mobile shop

रामपुर कलां में मोबाइल शॉप से दो लाख का माल चोरी

Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
theft in mobile shop
रामपुर कलां में मोबाइल शॉप से दो लाख का माल चोरी
रविवार रात अज्ञात चोरों ने गांव में मोबाइल शॉप की दुकान में नकब लगाकर दस हजार की नगदी सहित दो लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पाकर सीओ उमेश शर्मा ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस को चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

खीरी जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव पड़सर निवासी जबरूल खां की गांव रामपुर कलां में गौरी मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह रोजाना की भांति दुकान बंद करके घर चला गया। रात में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर 10 हजार की नगदी, बीस मोबाइल नए, एक लैपटॉप, 10 हजार के रीचार्ज, चिप और मोबाइल की तमाम बैटरियां उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने के बाद नकब लगा और सामान बिखरा पड़ा देख चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो हल्का दरोगा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोपहर बाद सीओ उमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed