फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft away the ornament from the shop

शटर तोड़कर सोना चांदी ले गए चोर

Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
theft away the ornament from the shop
पश्चिमी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी
विज्ञापन

कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर थाने के करीब है यह दुकान
 

कस्बे की मुख्य बाजार में श्रीजी ज्वैलर्स के नाम ने सुरेंद्र पाल सिंह की सोने-चांदी की दुकान हैं। चोरों ने मंगलवार की रात को दुकान का शटर काटकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सर्राफा व्यापारी के मुताबिक, मंगलवार को शाम वह करीब पांच बजे दुकान बंद घर निकले और अगली सुबह टहलने जाते समय उन्होंने अपनी दुकान का टूटा शटर देखा। इसकी सूचना उन्होंने अपने साथी व्यापारियों को दी। सूचना मिलने पर व्यापारी व पुलिस मौके पर पहुंची। सुरेंद्र के मुताबिक चोर उनकी दुकान में रखी अलमारी से 30 ग्राम सोने, 700 ग्राम चांदी के जेवर और करीब छह सौ रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है।  पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चोरी की सूचना पहुंचने वाले व्यापारियों में प्रमोद गुप्ता, भानूप्रताप, मानसिंह, बालकराम, अवधेश सिंह, मनोज सिंह, सरोज शुक्ला, नीरज गुप्ता, गजेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, सत्येंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed