फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The youth participated in Sarda Two days later, the bodies recovered

शारदा में कूदे युवक का  शव दो दिन बाद बरामद

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सोमवार देर शाम शारदा नहर में कूदे युवक का शव बुधवार की सुबह सिंधौली थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हो गया। परिवार के लोगों ने बंडा पुलिस को सूचना दी। बंडा पुलिस ने मामला सिंधौली थाने का बताते हुए वहां जाने को कह दिया। परेशान परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि गांव कुंआडांडा निवासी 38 वर्षीय रामकेशन गांव के कई लोगों के साथ मजदूरी करने हरियाणा जा रहे थे। सोमवार शाम गांव मकसूदापुर में सभी लोग हरियाणा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच रामकेशन ने अपना बैग साथियों को दे दिया और गांव के पास ही शारदा नहर पुल पर कपड़े निकालने के बाद नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर रामकेशन के साथी मौके पर पहुंचे और उसके घर मामले की जानकारी दी। काफी तलाश करने के बाद भी रामकेशन का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

बुधवार को जानकारी मिली कि गांव कोरोंकुइयां और उमरिया के बीच रामकेशन का शव शारदा नहर में पड़ा हुआ है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना के बाद भी बंडा पुलिस ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस के रवैए से परेशान परिवार वाले शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। रामकेशन की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी लड़ैती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed