फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man suspected of Things Death

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
बंडा (शाहजहांपुर) Updated Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The young man suspected of Things Death
गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी 42 वर्षीय रामप्रताप कश्यप के शव को सोमवार रात दो लोग घर में डालकर भाग गए। बहन अनीता और भाई सुरेश ने रामप्रताप की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुदागंज के नन्हेलाल ने गांव मुरादपुर में यूकेलिप्टिस के पत्तों से तेल निकालने की मशीन लगा रखी है। रामप्रताप इसी मशीन पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह शाम चार बजे काम पर आया था। सुरेश ने बताया कि रात लगभग नौ बजे गांव मुरादपुर का एक व्यक्ति बंडा के युवक के साथ रामप्रताप को बेहोशी की हालत में घर के सामने फेंक कर भाग गए। जब तक वह लोग उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करते, तब तक रामप्रताप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बहन अनीता ने भाई की हत्या की आशंका जाहिर की है, लेकिन हत्या किसने और क्यों की इस बारे में वह कुछ नहीं बता रही है। कार्यवाहक एसओ संदेश यादव ने बताया कि प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौत के कारण की जानकारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध हालात पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव
तिलहर। क्षेत्र के गांव राजनपुर में एक पेड़ पर गांव निवासी एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भरने के बाद शव को घरवालों को सौंप दिया।

गांव राजनपुर निवासी साठ वर्षीय शिवकुमार पुत्र रामचरन गंगवार काफी दिनों से सांस, टीबी के मरीज था। सोमवार शाम लगभग छह सात बजे घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह सूचना मिली कि गांव के निकट एक पेड़ से उनकी लाश लटकी है।। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो पत्नी विद्या देवी, पुत्र प्रदीप कुमार और सुधीर ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने गांव वालों की सहमति से पंचायतनामा भरकर शव घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed