फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's death in a road accident

युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 11 Jun 2015 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 11 Jun 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
The young man's death in a road accident
बाइक से दोस्त की बारात में शामिल होने जा रहे 18 वर्षीय अनुज शर्मा की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मथना निवासी श्रवण शर्मा का 18 वर्षीय बेटा अनुज शर्मा दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता था। अनुज पिछले सप्ताह अपने दोस्त अनुज उर्फ गोरे की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। गोरे की शादी तिलहर क्षेत्र के गांव खानपुर से तय हुई थी। बुधवार को बारात थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव से बारात निकली। अनुज अपने दोस्त कुलदीप की बाइक से दूसरे दोस्त सुखदेव के साथ बारात में शामिल होने के लिए गांव से निकला था। रात करीब साढ़ेे दस बजे कुलदीप की बाइक नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में अनुज की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुलदीप और सुखदेव घायल हो गए। पीछे आ रहे बारात के वाहनों में सवार लोगों ने घटनास्थल पर तीनों को पड़ा देखा। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कुलदीप के परिवार वाले उसे कानपुर ले गए। सुखदेव को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अनुज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन



हादसे के बाद से मां बदहवास
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची अनुज की मां पुत्तन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुत्तन के मुताबिक वह अपने बेटे अनुज के लिए चार पहिया गाड़ी लेने वाली थी। अनुज ने कहा था कि वह जब दिल्ली से दोस्त की शादी में आएगा तभी अपनी पसंद की गाड़ी खरीदेगा। पुत्तन देवी ने अनुज को बाइक से जाने से मना किया, लेकिन उसने मां की नहीं सुनी। पुत्तन देवी रो-रोककर कह रही थी कि वह अनुज की शादी की तैयारी कर रही थी। अनुज की शादी के लिए कई रिश्ते आ रहे थे और वह अपने रिश्तेदार की बेटी से अनुज की शादी करना चाहती थी। अनुज के अलावा परिवार में उसका छोटा भाई मनोज है। बहन आरती और अनामिका की शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्त की मौत से खुशियां हुईं काफूर
अनुज की मौत की खबर मिलने के बाद दूल्हा गोरे गम में डूब गया। वह शादी करने के लिए इंकार करने लगा। परिवार वालों के समझाने पर गमगीन माहौल में शादी के फेरे हुए और विदा हो गई।


टेंपो-बोलेरो की भिड़ंत में चार घायल
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर फिर से बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दोपहर करीब एक बजे तिलहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी का टायर बस्ट हो गया। बोलेरो असंतुलित होकर सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ गई। हादसे में टेंपो में सवार तिलहर क्षेत्र के गांव घुसवारी निवासी 25 वर्षीय वीरपाल, मीरानपुर कटरा निवासी 27 रजनीश और यहीं के 38 वर्षीय मुरारीलाल और एक अन्य सवारी घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed