फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body was found on railway track

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला

Tue, 16 Jun 2015 11:40 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found on railway track
 दुर्गा इंक्लेव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मंगलवार को क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस इसको रेल हादसे का परिणाम मान रही है, लेकिन शव की हालत उसके साथ अनहोनी की आशंका की ओर इशारा कर रही है। मृतक की तलाशी में मिले कागजातों के आधार पर उसका नाम प्रदीप कुमार है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के वाजिदखेल मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन

शव के लाइन पर पड़े रहने से रोजा-शाहजहांपुर के बीच एक मालगाड़ी करीब 45 मिनट तक खड़ी रही तथा बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 30 मिनट तक रोजा रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को रेलवे लाइन से हटाया तब जाकर रेल यातायात शुरू हो सका। इस घटना से अप लाइन का रेलमार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे राज्यरानी एक्सप्रेस के चालक ने शाहजहांपुर रोजा रेलवे स्टेशन के बीच किमी संख्या 1232 पर अप लाइन के बीच 32 साल के एक युवक का शव पड़ा देख और वाकी टाकी से इसकी सूचना एसएम को दी। इसी बीच रोजा से एक मालगाड़ी को मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया। इसके चालक ने शव देखकर मालगाड़ी को ब्लाक सेक्सन में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर ने रोजा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस गई और शव रेलवे लाइन से हटाया। उसकी तलाशी में आधार कार्ड और डीएल मिला। इससे उसकी शिनाख्त 32 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी वाजिदखेल थाना कोतवाली के रूप में हुई। उसके मोबाइल से संपर्क करने पर घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक प्रदीप के सिर पर चोट थी और उसके दोनों हाथों में कालिख के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed