{"_id":"584ae7ac4f1c1be15944b03e","slug":"the-young-man-s-body-was-found-along-grra-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के युवक की लाश गर्रा किनारे मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर के युवक की लाश गर्रा किनारे मिली
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत के गड्डे में पड़ी लाश गले में कसा था मफलर, हत्या की आशंका
परिवारवालों ने देर शाम पहुंचकर की शिनाख्त, आज होगा पोस्टमार्टम
चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी किनारे राजघाट पुल से करीब 500 मीटर की दूरी पर रेत के गड्ढे में शुक्रवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो पाया गले में मफलर कसा है। मृतक के कपड़ों की तलाशी में उसका आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम छबीले (20) अंकित और पता मिर्जापुर के ढाई गांव का था। देर शाम पहुंचे परिवारवालों ने शव की शिनाख्त की और हत्या का अंदेशा जताया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मौके का नजारा देखकर पुलिस को भी हत्या का अंदेशा हुआ। संभवत: युवक वहां जिनके साथ गया था उन्होंने उसका गला मफलर से ही कसकर कर हत्या कर दी और शव को रेत के गड्ढे में डालकर भाग गए। मिर्जापुर के ढाई गांव से चौक कोतवाली पहुंचे मृतक की मां गुड्डी और भाई दीपक व सोनू ने बताया कि परिवारवाले अक्सर गांव से शहर आकर सदर बाजार थाना क्षेत्र के विश्वनाथ मंदिर के बाहर भिक्षाटन करते हैं। यहां से मिलने वाले दान के अन्न, रुपये आदि से उनका भरण पोषण होता है। उसी क्रम में छबीले भी बृहस्पतिवार को यहां आया था लेकिन लौटा नहीं था। परिवारवारों को उसके साथ ऐसा घटित होने की कोई अंदेशा नहीं था क्योंकि अक्सर भिक्षाटन के यहां आने वाले परिवार के सदस्य उसी दिन न लौटकर एक - दो दिनों बाद भी लौटते थे। चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या कुछ और।