{"_id":"5853efd54f1c1b686f64cbfa","slug":"the-young-man-disappeared-puwayan-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज गया पुवायां का युवक गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज गया पुवायां का युवक गायब
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले घर से बाइक से कन्नौज अपनी ससुराल जाने की बात कहकर निकला युवक गायब हो गया है। दूसरे दिन उसने अपने दोस्त को फोन कर जान का खतरा बताया था। इसके बाद से युवक का कोई पता नहीं लगने पर परिवार के लोगों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी संदेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई नीलेश की ससुराल कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव कचाटीपुर में है। 12 दिसंबर को नीलेश ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। 13 दिसंबर की दोपहर नीलेश ने अपने दोस्त गांव नाहिल निवासी शैलेंद्र मिश्र के मोबाइल पर फोन कर बताया कि घर के लोगों से बात नहीं हो पा रही है और उसकी जान खतरे में है। घरवालों को जाकर सूचना दे दो। शैलेंद्र ने मामले की जानकारी नीलेश के परिवार वालों को दी तो हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने नीलेश की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। संदेश कुमार ने बताया कि नीलेश का अपने एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा है। आशंका है कि रिश्तेदार के इशारे पर ही नीलेश के साथ किसी घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को मामले की तहरीर पुलिस को देकर गायब युवक को तलाशने की गुहार की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन