फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man caught on the train to stone

ट्रेन पर पत्थर मारने वाला युवक पकड़ा

Wed, 03 Jun 2015 10:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 03 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
The young man caught on the train to stone
तिलहर क्षेत्र में ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना एसओ जयशंकर सिंह को सूचना मिली कि करीब सवा एक माह पूर्व 29 अप्रैल को आनंद विहार दिल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर एसी कोच का शीशा तोड़ने का आरोपी एनईआर रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। इसपर एसओ ने एसआई ओमपाल और कांस्टेबिल विजय प्रताप सिंह को मौके पर भेजा, जहां उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी में लकड़ी मंडी के पास रहने वाला सईद पुत्र जहीर है। जीआरपी ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मंडलीय अधिकारियों ने किया स्टेशन का निरीक्षण
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मोदी सरकार काफी सजगता के साथ काम कर रही है। इसी के तहत रेल अफसर स्टेशन और ट्रेन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के खास दिशा निर्देश देते रहते हैं। बुधवार को एसीएम और सीनियर डीएसटी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मंडलीय अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर खासा जोर दिया।
विज्ञापन

सीनियर डीएसटू आरपी सिंह और एसीएम एनएन पाठक किसान एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सिंह ने स्टेशन के प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही एचआई त्रिलोकचंद, प्रीतम सिंह, सीआईटी तारा शुक्ला, नरेंद्र कुमार, सीएमआई एसके ठाकुर, टीना राज, हिना कौसर, अखिलेश श्रीवास्तव आदि ने स्टेशन पर झाड़ू लगाकर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed