फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman was beaten in the house, the son did fire on

महिला को घर में घुसकर पीटा, बेटों पर किया फायर

Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
The woman was beaten in the house, the son did fire on
beaten - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से शिकायत करने भड़के आरोपी, परिवार पर हमला
विज्ञापन

गाय चोरी के शक में कुछ लोगों के खिलाफ दी थी तहरीर

गाय चोरी के शक में पुलिस से शिकायत कर देने से नाराज आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव रुस्तमुपर के सत्येंद्र की पत्नी विट्टो ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीना पहले घर के बाहर बंधी उसकी गाय गायब हो गई थी। बताया कि जानकारी करने पर पता लगा कि गाय को पड़ोस के गांव निवासी चार लोगों ने चोरी कर उसे काट डाला। इस बात की जानकारी उसने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची जिससे आरोपी नाराज हो गए। इसके बाद बुधवार सुबह आरोपी घर पर आए और पति की गैरमौजूदगी में उसके और घर में मौजूद अन्य अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। बिट्टो का आरोप है कि इसके बाद पता लगने पर चारों उसके खेत पर भी पहुंचे और वहां मौजूद उसके बेटों रामखिलाड़ी, लक्ष्मण और कल्लू के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उन लोगों ने फायरिंग भी की, लेकिन उसके बेटे किसी तरह बचकर भाग निकले। बता दें कि पीड़ित परिवार गांव खजुरी निवासी परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के परिवार के है और करीब एक साल से गांव में आकर रहने लगे है। थानाध्यक्ष भरत गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed