फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman tried to hang

महिला ने की फांसी लगाने की कोशिश

Mon, 08 Jun 2015 11:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
The woman tried to hang
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव अजहेरा निवासी रतिराम की 18 वर्षीय पत्नी पिंकी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिवार वालों ने किसी तरह उसे बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक पिंकी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कहमोरा निवासी लालाराम ने करीब एक महीना पहले बेटी पिंकी की शादी क्षेत्र के गांव अजहेरा निवासी रतिराम से की थी। तीन दिन पहले ही पिंकी मायके से विदा होकर ससुराल आई थी। रतिराम के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे पिंकी ने कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टा बांधा और उससे लटक गई। पिंकी की ननद गीता ने उसे ऐसा करते देखा तो शोर मचा दिया। परिवार वालों ने तुरंत ही पिंकी को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले आए। परिवार के लोग पिंकी के फांसी लगाने की वजह नहीं बता पाए। पिंकी के पिता परिवार के साथ अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने भी पिंकी के ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन


गृह कलह में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
खुटार। मोहल्ला कोट निवासी रामशंकर मिश्र की पत्नी सुनीता देवी ने घरेलू कलह के चलते रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।
रामशंकर ने बताया कि सोमवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो उनकी पत्नी 35 वर्षीय सुनीता कमरे में फांसी पर लटकती मिलीं। मृतका के पति ने बताया कि रविवार शाम घर में कोई विवाद आदि नहीं हुआ था। पत्नी के फांसी लगाने के कारणों की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी पाकर मृतका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे और मौत के बारे में जानकारी ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला की मौत के मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गई है। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed