{"_id":"588221534f1c1b632aeff14f","slug":"the-woman-set-herself-on-fire-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खुद को आग लगाई, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने खुद को आग लगाई, हालत नाजुक
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महमूदापुर मेें शुक्रवार सुबह घरेलू कलह में महिला ने खुद को आग लगा ली। उसे झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। गांव महमूदापुर निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि पिता ने उससे दिल्ली जाकर नौकरी करने को कहा था। पत्नी रेनू को यह बात नागवार लगी। उसने पति से दिल्ली जाने को मना कर दिया। इसी बात पर रेनू का ससुर और सास से भी झगड़ा हो गया। सुबह लगभग नौ बजे वह छत पर गई और वहां चूल्हे के पास रखी केरोसिन की केन उसने अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। लपटों से घिरी रेनू जब चीखती हुई छत पर इधर-उधर भागी। जब तक परिवारीजनों को जानकारी हुई, तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉॅक्टर ने बताया कि रेनू सौ प्रतिशत झुलसी अवस्था में है, इसलिए उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर रेनू के मायके गुवारी आरसी मिशन से मां विमला देवी भी अस्पताल पहुंच गईं, लेकिन बेटी के झुलसे होने पर वह चुप रहीं। वह रेनू की तीन साल की बेटी को देखकर रो रहीं थीं।
विज्ञापन