फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman pretended to overcome difficulties thugs

परेशानियां दूर करने का बहाना कर महिला को ठग

Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 रोडवेज के पास दो ठगों ने मायके जा रही महिला को अपने जाल में फांसकर सोने के कुंडल तथा दो हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गये। परेशान महिला ने कोतवाली जाकर घटना की जानकारी दी है। थाना मदनापुर के गांव जिराउ निवासी रामलड़ैते की पत्नी गीता देवी मंगलवार को अपने मायके हरदोई के गांव जलपापुर जा रही थी। वह दोपहर करीब एक बजे जलालाबाद रोडवेज पर बस से उतरने के बाद हरदोई जाने वाले के लिए वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान उसके पास गेरूआ वस्त्रों दो लोग उसके पास पहुंचे और बातचीत के दौरान गीता पर तमाम परेशानियां बताने लगे। उनके इरादे गीता समझ नहीं पाई और हामी भर दी। इस पर ठगों ने परेशानियों का निराकरण करा देने को कहा। उनके झांसे में आई गीता ने अपने सोने के कुंडल तथा पर्स में रखे दो हजार रुपये निकालकर ठगों को दे दिए। कुंडल और रुपये लेने के बाद एक ठग उपाय करके कुछ देर में लौटने की कहकर वहां से चला गया। इसके कुछ देर बाद दूसरा ठग भी मौका लगते ही वहां से गायब हो गया। काफी देर इंतजार करने पर गेरूआ वस्त्रधारी नहीं लौटे तो गीता को ठगे जाने का अहसास हुआ। वह रोती हुई कोतवाली पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed