फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman accused him of Gangrep

महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Thu, 04 Jun 2015 07:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 04 Jun 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह क्षेत्र के एक चौराहा के पास रोजाना सिलाई सीखने जाती है। बुधवार की शाम करीब छह बजे महिला सिलाई सीखकर घर वापस जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। तीनों उसे पड़ोस में एक बाग में ले गए। महिला का दुपट्टा उसके मुंह में ठूस दिया। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। आरोपी महिला को खराब हालत में छोड़कर भाग गए। पड़ोस के गांव की महिलाओं ने पीड़िता की मदद की। पीड़िता ने जलालाबाद थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed